<p>बिलासपुर शहर से सटी बंदला पहाड़ी पर बसे कोग गांव में बरसी का खाना खाने के बाद करीब 34 लोगों की तबीयत अचानक खराब हो गई। खाना खाने के कुछ ही देर बाद इन लोगों की तबीयत बिगडऩी शुरू हो गई। इन मरीजों में महिला व बच्चे शामिल हैं।</p>
<p>इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों को बिलासपुर क्षेत्रीय अस्पताल सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गसोड में भर्ती कराया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि कोग गांव के रहने वाले रविन्द्र कुमार की मृत्यु एक साल पहले हुई थी जिसकी बरसी पर वह खाना खाने गए थे। खाना खाने के लगभग 10 से 12 घंटों के बाद उन्हें उल्टी दस्त लग गए।</p>
<p>वहीं, बिलासपुर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रकाश का कहना है कि फ़ूड पॉइज़निंग से संबंधित 20 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है जिनका उपचार चल रहा है। फिलहाल सभी मरीजों की हालत सामान्य बनी हुई है।</p>
हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…
कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…
दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…
राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…
विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…