<p>कांगड़ा फोर्टिस प्रदेश का पहला निजी अस्पताल बना जहां आज से वैक्सीन लगना शुरू हुई। इसकी शुरुआत आज डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि फोर्टिस अस्पताल प्रदेश का पहला निजी अस्पताल है जहां 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों को यह वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके लिए बुकिंग सरकारी पोर्टल के माध्यम से ही हो रही है और रोजाना फोर्टिस में 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसकी बुकिंग रोजाना सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगी।</p>
<p>सरकारी अस्पताल के बाद फोर्टिस अस्पताल प्रदेश का पहला निजी अस्पताल है जहां को-वैक्सीन ओर कोविशिल्ड वैक्सीन दोनों लगाई जा रही है। फोर्टिस अस्पताल के डायरेक्टर अमन सोलोमन ने बताया कि फोर्टिस अस्पताल में आज से वैक्सीन लगाना शुरू किया गया जिसकी शुरुवात आज डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की। वैक्सिनेशन ने लिए समय जरूर लग रहा है क्योंकि पूरा प्रोसेस किया जा रहा है और वैक्सीन लगाने के लिए आने वालों को दिक्कत न आए इसका भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है।</p>
<p> </p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…