Categories: हिमाचल

राज्यपाल ने मनाया 73वां जन्मदिन, PM मोदी और मुख्यमंत्री ने दी बधाई

<p>राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज अपना 73वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें दूरभाष पर जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु औऱ सुखद जीवन की कामना की।</p>

<p>प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि सार्वजनिक जीवन में दत्तात्रेय का लम्बा अनुभव रहा है, जो हिमाचल प्रदेश के लिए बहुमूल्य है। राष्ट्र सेवा और लोगों के कल्याण के प्रति आपके समर्पण के माध्यम से आपने जो मानक तय किए हैं, वे निश्चित रूप से राज्य के लोगों को लाभान्वित करेंगे। आपके मार्गदर्शन में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा। जय राम ठाकुर ने भी राज्यपाल को राजभवन पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी।</p>

<p>उन्होंने उनके स्वस्थ और लम्बे जीवन की कामना की और कहा कि राज्य सरकार उनका मार्गदर्शन प्राप्त करती रहेगी। इससे पूर्व राज्यपाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर हवन किया। इससे साथ ही कई मंत्रियों और बड़े केंद्र के नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी।</p>

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

  Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

29 mins ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

58 mins ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

1 hour ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

  Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

1 hour ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

1 hour ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

2 hours ago