Categories: हिमाचल

राज्यपाल ने उच्च स्तरीय बैठक कर लिया कोविड-19 की स्थिति का जायजा

<p>राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज मुख्य सचिव की उपस्थिति में आवश्यक सेवाओं से संबंधित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की। इसमें कोविड-19 को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए प्रभावी कदमों की जानकारी उपलब्ध करवाई गई। राज्यपाल ने कहा कि मौजूदा परिस्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो की भूमिका महत्वपूर्ण है। जांच और देखभाल के लिए उन्हें अधिक सक्रिय किए जाने की आवश्यकता है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि मेडिकल और पैरा-मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा के दृष्टिगत पीपीई किट और अन्य आवश्यक सुविधा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने प्रदेश में कोरोना के अधिकांश नेगेटिव मामले आने पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि बावजूद इसके टेस्टिंग सेंटर बढ़ाये जाने चाहिए। प्रदेश में कृषि और बागवानी मौसम आरम्भ हो गया है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसानों को उनके उत्पाद के उचित दाम उपलब्ध हों।&nbsp; उत्पाद के लिए पैकेजिंग और परिवहन सुविधा को व्यापक तौर पर प्रबंधित किया जाना चाहिए, जिसमें विपणन समितियों की भूमिका अहम् है।</p>

<p>बैठक में राज्यपाल को जानकारी दी गई कि प्रदेश में आईजीएमसी शिमला, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कालेज टाण्डा, मेडिकल कालेज नेरचैक में ई-ओपीडी हब्स बनाए गए हैं, जिसके द्वारा प्रदेश में कोई भी व्यक्ति भारत सरकार के द्वारा संचालित ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से घर बैठक चिकित्सा परामर्श ले सकता है। यह भी जानकारी दी गई कि प्रदेश में लगभग 500 उप-स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टेलीमेडिसन की सुविधा शुरू की गई है, जहां विशेषज्ञ परामर्श का प्रावधान किया गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

1 hour ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

1 hour ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

1 hour ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

18 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

18 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

18 hours ago