कुल्लू: कर्फ्यू लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 5 लोगों के खिलाफ FIR

<p>कुल्लू में कर्फ्यू और लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भुंतर पुलिस ने यह कार्रवाई गड़सा क्षेत्र से एक वाहन में बजौरा की तरफ आ रहे पांच लोगों पर की है। पुलिस ने इस दौरान उन्हें पकड़ लिया और पांचों पर नियमों की अवहेलना करने पर आईपीसी की धारा 188 और एनडीएमए की धारा 51 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि ये पांचों लोग एचपी 01K 5057 में सवार होकर गड़सा की तरफ से बजौरा आ रहे थे। इस दौरान पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पाया गया की इन पांचों ने कर्फ्यू और लॉकडाउन की उल्लंघन की है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान उन्होंने एक कर्फ्यू पास भी जनरेट किया जिसमें यात्रियों की संख्या से छेड़छाड़ की गई थी।</p>

<p>उन्होंने बताया कि कर्फ्यू पास में टेंपरिंग कर उन्होंने पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की। इस वाहन में मनाली और आनी क्षेत्र के लोग सवार होकर आ रहे थे सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा…

18 mins ago

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

4 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

4 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

4 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

21 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

21 hours ago