Categories: हिमाचल

होली में नहीं होंगे सार्वजनिक कार्यक्रम, CM ने घर परिवार में होली मनाने की अपील की

प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों पर सरकार ने सख़्ती बढ़ाना शुरू कर दी है। शुक्रवार को आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग में कई फैसले लिए गए। 4 अप्रैल तक शिक्षण संस्थान बंद रहने का फैसला मुख्य है। इसके साथ ही 28 मार्च को मनाए जाने वाली होली के लिए भी किसी तरह का कार्यक्रम नहीं होगा। सार्वजनिक कार्यक्रम पर भी रोक रहेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनता से घर में रहकर परिवार के साथ होली मनाने की अपील की है।

इसके साथ ही बैठक में ये फैसला लिया गया है कि तीन अप्रैल को हिमाचल में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। दो अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी है और चार अप्रैल को रविवार। सरकारी विभागों में तीन दिन की छुट्टियों का पैकेज बना है।

वहीं, सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक लंगरों पर भी रोक लगा दी गई है। निजी कार्यक्रमों में 200 से ज्यादा लोग शिरकत नहीं करेंगे या इंडोर कार्यक्रमों में क्षमता के 50 प्रतिशत लोग ही आ सकेंगे। जिला प्रशासन की अनुमति के बाद सामाजिक, धार्मिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, राजनीतिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। आईटी विभाग और जिला प्रशासन ऑनलाइन अनुमति प्रदान करेंगे। सामुदायिक भोज, धाम या लंगर जैसे आयोजनों से पहले प्रबंधक और कैटरिंग स्टाफ को कोविड निगेटिव रिपोर्ट लाना आवश्यक होगा।

जारी रहेंगे पेपर, बोर्ड क्लासिस होंगी

हिमाचल प्रदेश में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, तकनीकी संस्थान चार अप्रैल 2021 तक बंद रहेंगे। स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षक और अन्य स्टाफ आएगा। मीडिया के हवाले से ख़बर है कि 10 वीं और 12वीं के छात्र स्कूल आते रहेंगे। जिन स्कूलों और कॉलेजों में परीक्षाएं चल रही हैं उनमें भी छात्र और स्टाफ आएगा। बोर्डिंग स्कूलों में होस्टल सुविधा जारी रहेगी।

Samachar First

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

16 hours ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

16 hours ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

16 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

16 hours ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

16 hours ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

18 hours ago