Categories: हिमाचल

कार्यक्रम और समारोह में 50 लोगों की क्षमता की अधिसूचना जारी, आगामी आदेशों तक लागू

<p>प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के अतंर्गत समारोहों या कार्यक्रमों और अन्य सभाओं में लोगों के शामिल होने की संख्या सीमित करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। ये आगामी आदेशों तक तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। नए जारी आदेशों के अनुरूप, कंटेनमेंट जोन के बाहर वाले क्षेत्रों में खुले स्थानों व मैदानों की कुल क्षमता के अनुसार केवल 50 प्रतिशत और अधिकतम 200 लोग एकत्रित हो सकेंगे। इसके लिए परस्पर दूरी बनाए रखने के साथ-साथ फेस मास्क, सेनेटाइजर के उपयोग और थर्मल स्कैनिंग का प्रावधान अनिवार्य होगा।</p>

<p>&nbsp;कंटेनमेंट जोन से बाहर वाले बंद स्थलों पर कक्ष की कुल क्षमता के मुकाबले केवल 50 प्रतिशत लोग और अधिकतम 50 लोगों को एकत्र होने की इजाजत होगी। इन स्थलों पर भी कोविड के लिए सभी सुरक्षात्मक उपायों और मानक संचालन प्रणाली को अपनाना अनिवार्य होगा। आदेशों &nbsp;के अनुसार, सभी सुरक्षात्मक उपायों और अन्य मानक संचालन प्रणाली की अनुपालना के लिए आयोजक जिम्मेदार होंगे और किसी भी प्रकार की अवहेलना पर उनके के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सम्बन्धित जिला दण्डाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को इन आदेशों की अनुपालना के लिए उचित कदम उठाने के लिए कहा गया है। वे पंचायती राज संस्थानों और स्थानीय शहरी निकायों के सहयोग से इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाएंगे</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

7 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

8 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

8 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

9 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

10 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

10 hours ago