हिमाचल प्रदेश में 3 जनवरी से 15 से 18 साल तक के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। इस वैक्सीन अभियान के लिए हिमाचल को 2 लाख 80 हज़ार “Co Vaccine” की डोज़ मिल चुकी है। 15 जनवरी तक बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के साढ़े 4 लाख बच्चों को स्कूल में ही कोरोना की डोज़ लगेगी।
इसके अलावा फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ वर्कर और 60 साल से ऊपर के लोगों को 10 जनवरी से डॉक्टरी सलाह के बाद “Precosnary” यानी बूस्टर डोज़ लगाई जाएगी। ये वैक्सीन उन व्यक्तियों को लगेगी जिनको दो डोज़ लगाए 9 माह का वक़्त बीत चुके है। ये बात हिमाचल स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल ने कही।
उन्होंने बताया कि हिमाचल में ओमिक्रॉन का एक ही मामला सामने आया है, जो अब नेगेटिव हो चुका है। जबकि 370 मामले एक्टिव रह गए हैं। हालांकि हिमाचल में आजकल पर्यटकों की खूब भीड़ जुटी हुई है। ऐसे में लोगों को सिर्फ़ मास्क लगाने और उचित दूरी का पालन करने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने फ़िलहाल कोई बंदिशें लगाने से इंकार किया है। मंत्री ने ये भी कहा कि हिमाचल में यदि हालात बिगड़ते है तो आने वाले समय में इसके ऊपर विचार किया जाएगा। हिमाचल में टेस्टिंग बढ़ाने पर भी बल दिया जाएगा।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…