Categories: हिमाचल

स्वास्थ्य विभाग निदेशक को रिमांड पर भेजा, स्पेशल कोर्ट में हुई सुनवाई

<p>कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग के उपकरण खरीद घोटाले में विजिलेंस के शिकंजे में फंसे स्वास्थ्य विभाग के निदेशक अजय गुप्ता को बीते कल अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कैथू जेल से&nbsp; शिमला जिला अदालत में पेश किया गया। कोरोना कर्फ़्यू के चलते कोर्ट बन्द है बावजूद इसके आज उन्हें जिला अदालत में जिला सेशन जज अरविंद मल्होत्रा की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां से गुप्ता को पांच दिन 30 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इससे पहले 28 मई को गुप्ता की ज़मानत याचिका पर सुनवाई की तारीख़ तय की गई है।</p>

<p>विजिलेंस के डिस्ट्रिक्ट एटॉर्नी संदीप अत्री ने बताया कि आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अभी मामले में जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। इसलिए ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती है। लेन-देन मामले में गिरफ्तार स्वास्थ्य निदेशक के वकील बोले एके गुप्ता निर्दोष है। कमेटी की देख-रेख में होती स्वास्थ्य उपकरण की खरीद की जाती है। अभी तक ऑडियो की सत्यता की अभी तक जांच नहीं की गई है। यदि मामले में एके गुप्ता दोषी है तो स्वास्थ्य उपकरण खरीद के लिए बनी कमेटी भी उतनी ही दोषी है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि परवेंशन ऑफ करप्शन सेक्शन-7, 8 के तहत गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। 7 सेक्शन में लेने वाले के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाती है जबकि 8 में देने वाला के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाती है। यहां रिश्वत लेने वाले स्वास्थ्य निदेशक को तो गिरफ्तार कर लिया जबकि रिश्वत देने वाले पृथ्वी सिंह को गिरफ़्तार नहीं किया है। जब ई-टेंडरिंग में टेंडर नहीं मिला तो ये ऑडियो वायरल कर दी गई।</p>

<p>गुप्ता को विजिलेंस ने 20 मई की रात को गिरफ्तार किया था तब से लेकर खराब स्वास्थ्य के चलते वह IGMC में भर्ती थे। सोमवार को उन्हें कैथू जेल शिफ्ट किया गया था। गुप्ता को स्वास्थ्य विभाग में मेडकिल ख़रीद घोटाले में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। एक 43 सेकंड का ऑडियो वायरल होने के बाद गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। अब मामले के तार भाजपा नेताओं के साथ भी जुड़े होने की बात कही जा रही है।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

3 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

3 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

3 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

6 hours ago