<p>शिकायते मिलने के बाद HRTC ने दिन में कांगड़ा टू दिल्ली के लिए वॉल्वो बस सेवा की शुरुआत की है। ये बस सेवा सुबह 6 बजे से कांगड़ा से निकलेगी औऱ दोपहर साढ़े 12 बजे के क़रीब चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद शाम 5 बजे बस दिल्ली में पहुंचेगी। इसके लिए अभी से ही यात्रियों की काफी रुचि दिख रही है औऱ इस रूट से खासा लाभ होता दिख रहा है।</p>
<p>दरअसल, विभाग को ख़ास तौर पर शिकायतें आई थी कि दिन के समय चंडीगढ़ के लिए कोई बस सेवा नहीं है। उन्हें दोपहर को अग़र फ्लाइट लेनी हो तो उन्हें पिछले दिन ही चंडीगढ़ जाना पड़ता है। इसपर विभाग ने इस रूट पर वॉल्वो बस की शुरुआत की है जिसके अभी से ही रिजल्ट अच्छे आ रहे हैं।</p>
<p>आरएम एचआरटीसी धर्मशाला पंकज चड्डा ने कहा कि चंडीगढ़ से दोपहर के समय फ्लाइट लेने वालों के लिए कोई लग्जरी बस सेवा न होने की शिकायत के चलते कांगड़ा से सुबह 6 बजे चंडीगढ़ के लिए वॉल्वो बस सेवा शुरू की गई है। इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।</p>
मुख्य बिंदु आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…
Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…
R.S Bali Chamunda Temple visit: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…
R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…
Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…
HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…