<p>विदेशों से आकर लॉकडाउन के चलते मैक्लोडगंज में फंसे विदेशियों को मंगलवार को दिल्ली भेजा गया। जानकारी के अनुसार धर्मशाला में फंसे विदेशियों के संदर्भ में उनके लोगों ने भारत स्थित उनके दूतावासों से संपर्क किया था। कई देशों द्वारा विशेष उड़ानें संचालित कर अपने नागरिकों को वापस ले जाया जा रहा है।</p>
<p>कांगड़ा पुलिस को भी इस बारे में रिक्वेस्ट मिली थी, जिस पर जिला पुलिस ने संबंधित दूतावास को सिर्फ कॉर्डिनेट किया है, बाकी सारी कार्रवाई दूतावास की ओर से की गई है और वे अपने लोगों को दिल्ली ले गए हैं। जहां से वे अपने-अपने देशों को विशेष उड़ानों से चले जाएंगे। जानकारी के अनुसार मंगलवार को 44 विदेशी दिल्ली भेजे गए, जिनमें 20 फ्रांस, 12 जर्मनी, जबकि शेष अन्य देशों से ताल्लुक रखते हैं।</p>
<p>एसपी जिला कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि मेक्लोडगंज में लॉकडाउन के चलते सभी विदेशी अपने-अपने स्थानों पर थे, जिन्हें विशेष रूप से पुलिस की गाडिय़ों में क्रिकेट स्टेडियम तक लाए थे और आगे उन्हें भेज दिया है। उनके दूतावास को भी अवगत करवा दिया गया है कि मेक्लोडगंज में एक व्यक्ति की मौत हुई थी, जिसकी वजह से पूरा मेक्लोडगंज लॉकडाउन है और जो भी सावधानियां बरत कर दूतावास इन्हें ले जाना चाहते हैं तो ले जा सकते हैं।</p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…