हिमाचल प्रदेश में सोमवार से मौसम की स्थिति ख़राब बनी हुई है। मंगलवार को कई जगहों में बारिश के आसार बने, तो कई इलाकों में धूप खिलती नज़र आई। इसी कड़ी में कुल्लू के आनी में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे यहां सेब की फसल को भारी नुक्सान पहुंचा है।

अचानक बदले मौसम से ओले बरसे और सेब के साथ साथ पल्म और शाड़े की फसलों को भारी नुक्सान पहुंचा। जानकारी के अनुसार, ताजा ओलावृष्टि से आनी उपमंडल के च्वाई, देउठी सहित जाओं, लढ़ागी, तराला, संमासर, काफटी, डीम क्षेत्रों में ये नुक्सान हुआ है।

इस ओलावृष्टि ने बागवानों की कमर तोड़ दी है। हालांकि इससे पहले मौसम अनुकूल रहने के कारण बागवानों को इस बार सेब की बंपर फसल होने की उम्मीद जाग गई थी और इन दिनों सेब की फसल की सैटिंग हो रही थी और कुछ क्षेत्रों में सैटिंग पूरी हो चुकी थी। लेकिन इस ओलावृष्टि से सेब के बीमे सहित फूल आदि टूटकर धरती पर आ गिरे हैं, जो किसानों के लिए निराशाजनक हैं।

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…