Categories: हिमाचल

कांगड़ा के इस गांव में आज दिन तक नहीं बनी सड़क, गुस्साए ग्रामीणों ने रोकी ट्रेन

आज़ादी के 70 साल बाद भी जिला कांगड़ा का एक गांव ऐसा भी है जो आज दिन तक सड़क की सुविधा से वंचित हैं। जी हां, ये गांव देहरा से 25 किलोमीटिर दूर है, जिसे लुनसू के नाम से जाना जाता है। यहां लोगों को एक मात्र ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है और सड़क का दूर-दूर तक कोई नाम नहीं। हालांकि, कच्ची सड़क है, लेकिन इसमें गाड़िया नहीं जा पाती।

इसी कड़ी में ग्रामीणों ने कई दफा विरोध किया, लेकिन प्रशासन की ढील से आज दिन तक ये काम नहीं हो पाया। रविवार को गुस्साए ग्रामीणों ने एक बार फिर रोष जाहिर किया और गुलेर से कांगड़ा की ओर जाती ट्रेन को रास्ते में ही रोक दिया। बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष की अगुवाई में लोगों ने ट्रेन को रोका और सरकार से मांग उठाई की जल्द से जल्द सड़क का निर्माण किया जाए। इस आंदोलन में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक उन्हें कोई मूलभुत सुविधाएं नहीं मिली हैं, जिसके चलते यहां से 37 परिवार पलायन कर चुके हैं। प्रशासन की ओर से भी आज दिन तक कोई सुविधा नहीं मिल पाई है। वहीं, अध्यक्ष नितिन ने कहा कि कुछ और परिवार भी यहां से पलायन करने की तैयारी में है जिसके चलते स्थानीय ग्रामीणों आज प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस दौरान समाचार फर्स्ट ने विधायक से बात करने का भी प्रयास किया, लेकिन किन्हीं कारणों चलते विधायक ने कॉल नहीं लिया। जनता की मानें तो पहले जब बीजेपी विधायक रविंद्र रवि यहां की कमान संभाल रहे थे तो कई दफा उन्हें इस बारे में बताया गया, लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई कदम नहीं उठाया।

Samachar First

Recent Posts

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

45 mins ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

53 mins ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

1 hour ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

18 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

18 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

18 hours ago