<p>मिडे डे मील में इन दिनों बच्चों को किस तरह राशन खिलाया जा रहा है। इसका खुलासा खुद मिड-डे वर्कर और साहियका ने कर दिया है। हमीरपुर के टौणी देवी में मीड-डे वर्कर और सहायिका ने स्कूल के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां स्कूल में कीड़ा युक्त राशन इस्तेमाल हो रहा है। स्कूल प्रिंसिपल इस राशन को जबरदस्ती बनाने के लिए दबाव बना रही है जबकि हम कई दफा उन्हें आगाह कर चुके हैं।</p>
<p>आरोप लगाते हुए वर्कर और सहायिका ने संदेह जाहिर करते हुए कहा कि ये राशन शनिदेव मंदिर से नीलामी के दौरान सस्ते में उठाया गया है। सुनने में यही बात सामने आती है और इसपर जरूर जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में हमनें बकायदा स्कूल प्रिसिंपल के खिलाफ शिकायत भी की है। अब इस मामले में कितनी सचाई है ये जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।</p>
<p>इस संदर्भ में शिक्षा अतिरिक्त उपनिदेशक एलिमेंट्री देसराज ने कहा की अभी तक ऐसी कोई ऐसी शिकायत नहीं है। यदि हमको कोई शिकायत मिलती है कि खाने में कोई कमी है तो विभाग पहले जांच करेगा।</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…