Categories: हिमाचल

हिमाचल में ‘Orange Alert’ जारी, हो सकती भारी बारिश और बर्फबारी

भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में चार से छह जनवरी तक भारी बर्फबारी और बारिश की 'नारंगी चेतावनी' जारी की है। मौसम विभाग ने कहा कि लाहौल और स्पीति जिले के प्रशासनिक केंद्र केलांग राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है जहां गुरुवार को शाम साढ़े पांच बजे से शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक न्यूनतम तापमान शून्य से 10.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

शिमला स्थित मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि गुरुवार को इस अवधि के दौरान कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, मनाली में शून्य से नीचे 3.2 डिग्री सेल्सियस, कुफरी और भुंतर में शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने राज्य में आठ जनवरी से कुछ स्थानों पर वर्षा होने की भी संभावना जतायी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) कहा कि वह किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

राज्य के एक अधिकारी ने कह कि राज्य एवं जिला नियंत्रण कक्ष किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटकों और आम जनता से आने वाले दिनों में ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक शिमला, मंडी, सिरमौर, चंबा,लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों की पहाड़ियों में 4 से 6 जनवरी के बीच मध्यम से भारी बर्फबारी होने की संभावना है। कुल्लू जिले में भी 6 जनवरी तक मौसम खराब रहने की आशंका है। नौ जनवरी तक इस क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

21 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

36 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

48 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

1 hour ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago