हिमाचल

अंधड़ और बारिश की संभावना के बीच मौसम हुआ सुहावना, किसानों की बढ़ी परेशानी

पी. चंद। हिमाचल प्रदेश में आज सुबह से ही मौसम सुहावना हो गया है। कई जिलों में सुबह से ही तेज हवाएं बह रही हैं जो तूफान का संकेत दे रही हैं। लिहाजा, आसमान में पूरी तरह बादल भी छाए हुए हैं, लेकिन अभी तक बारिश की ख़बर नहीं आई है। मौसम विभाग ने  23 अप्रैल तक बारिश और अंधड़ की संभावना जताई है लेकिन अभी तक सिर्फ बादल ही छाए हैं। विभाग ने चंबा, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, शिमला, मंडी और कुल्लू में हल्की बारिश की संभावना भी जाहिर की है।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि तीन दिनों के दौरान बारिश होने की उम्मीद है। एक दिन निकल गया है और अगले दो दिन के दौरान बारिश हो सकती है। केलंग में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 12 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। वहीं, इस बेमौसमी बारिश का किसानों पर भी खासा असर पड़ रहा है।

Manish Koul

Recent Posts

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट…

10 hours ago

कांग्रेस का रंग के आधार पर भारतीयां को बांटने का सपना नहीं होगा पूरा: भारद्वाज

धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने शाहपुर मंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते…

10 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

धर्मशाला, 13 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा-चंबा…

10 hours ago

डूबने वाला है मोदी सरकार के जुमलों का टाइटेनिक: गुरदीप सिंह सप्पल

AICC के प्रशासन प्रभारी और CWC के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने भाजपा पर निशाना…

11 hours ago

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से विधायक रहे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के…

11 hours ago

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला में आज मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित करने के…

12 hours ago