Categories: हिमाचल

HPU में चल रहे मूर्ति विवाद के बीच होर्डिंग तोड़ने पर मेयर का घेराव

<p>हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय में एसएफआई सरदार भगत सिंह की और एवीबीपी विवेकानंद की मूर्ति स्थापित करने की मांग कर रही है। इसको लेकर दोनों छात्र संगठन आमने-सामने है। सरदार भगत सिंह की मूर्ति का प्रस्ताव पहले पारित हुआ है उसके बाद विवेकानंद की मूर्ति को बालूगंज की जगह विवि परिसर में लगाने पर सहमति बनी लेकिन अभी तक दोनों ही प्रस्ताव लटके पड़े है। हालांकि दोनों मूर्तियां समरहिल चौक पर ही लगेंगी। &nbsp;</p>

<p>मूर्तियों को लगाने की मांग के बीच नगर निगम शिमला ने समरहिल चौक में लगी होर्डिंग रात को तोड़ डाली। इसको लेकर एसएफआई बिफ़र गई और मेयर की घेराबंदी कर नारेबाज़ी की। एसएफआई का कहना है कि अपने छात्र संगठन एवीबीपी के दवाब में होर्डिंग तोड़ी गई। नगर निगम का तर्क था कि होर्डिंग अवैध थी इसलिए तोड़ी गई। तब एसएफआई ने कहा कि शहर में जगह-जगह सरकार, भाजपा नेताओ और अन्य बैनर होर्डिंग अवैध रूप से लगे हैं उनको भी हटाया जाए।</p>

<p>उधर, नगर निगम की मेयर सत्या कौंडल ने कहा कि अब शिमला में कहीं भी अवैध होर्डिंग की इजाज़त नहीं दी जाएगी। जो उल्लंघन करेगा उसके ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रही बात मूर्ति लगाने की तो समरहिल चौक पर दोनों ही महान विभूतियों सरदार भगत सिंह और विवेकानंद की मूर्तियां लगाई जाएंगी। नगर निगम ने प्रस्ताव पारित कर दिया है अंतिम निर्णय सरकार और भाषा संस्कृति विभाग को लेना है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

7 hours ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

7 hours ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

7 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

8 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

  Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

8 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

8 hours ago