Categories: हिमाचल

कसौली गोलीकांड के बाद जागा प्रशासन, लाइसेंस धारकों के हथियार होंगे जब्त

<p>कसौली गोलीकांड में पुलिस की ढील के बाद अब प्रशासन भी अपनी ग़लतियों को भरपाई में जुट गया है। गुरुवार देर शाम डीसी शिमला ने आदेश जारी किए हैं कि जिला शिमला में जिनपर भी अवैध निर्माण की कार्रवाई है वे सभी लाइसेंस हथियार धारक अपने हथियारों को नज़दीकी पुलिस थाने में समिट करवाएं। ये आदेश आगामी 2 माह तक लागू रहेंगे।</p>

<p>इस संदर्भ में अधिकारियों लाइसेंस धारकों की सूची उपलब्ध करवा दी गई है और उपमंडलाधिकारियों को उक्त आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने तथा शांति-कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए भी सभी जरूरी कदम समयबद्ध उठाने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही अवैध कब्जों को हटाने के लिए गठित सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की टीमों को समुचित सुरक्षा उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिये गये हैं।</p>

<p>जिन क्षेत्रों में अवैध कब्जों को हटाने की कार्यवाही की जा रही है, उन क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने किया जाएगा। ग़ौरतलब है कि कसौली गोलीकांड में पुलिस की लापरवाही देखने को मिली थी। पुलिस के सामने-सामने आरोपी ने फायर किया, लेकिन उसे मौके से पकड़ तक नहीं पाई। जब इस संदर्भ में IO से जवाब मांगा गया तो उन्होंने कहा कि पुलिसवाले दूसरे होटल को ख़ाली करने में व्यस्त थे।</p>

Samachar First

Recent Posts

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

21 mins ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

44 mins ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

1 hour ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

2 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

2 hours ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

3 hours ago