Categories: हिमाचल

शिमला के 8 स्कूलों में लगेंगी सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन

<p>शिमला के 8 स्कूलों में जल्द ही सेनेटरी नैपकिन की वेंडिंग मशीन और इंसीनरेटर मशीन लगेंगी। ये मशीन &#39;बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ&#39; अभियान के तहत स्थापित की जाएंगी। ये जानकारी शिमला के उपायुक्त अमित कश्यप ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स की अध्यक्षता करते हुए दी।</p>

<p>अमित कश्यप ने बताया कि सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन के माध्यम से छात्राओं को नैपकिन प्राप्त करने और उन्हें स्वच्छतापूर्ण तरीके से नष्ट करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही जिला शिमला में मुख्यालय स्तर और खंड स्तर पर वूमेन ऐचिवर के होर्डिंग लगाए जाएंगे। इन होर्डिंग में जिला और ब्लॉक स्तर में विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के नाम और उनकी उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएंगी। इससे कन्याओं को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।</p>

<p>उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से कार्यान्वित किये जा रहे &#39;बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ&#39; अभियान के माध्यम से पंचायत कार्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में &#39;गुड्डी-गुड्डा बोर्ड&#39; स्थापित किये जाएंगे। इन बोर्डों में हर माह उस क्षेत्र में जन्मे बालक और बालिकाओं का लिंगानुपात प्रदर्शित किया जाएगा।</p>

<p>याद रहे कि 31 दिसंबर 2018 को सरकार ने प्रदेश के हर बस स्टैंड पर भी सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने की बात कही थी। सरकार ने महिलाओं की समस्याओं को ध्यान में रख़ते हुए इश नई योजना का ऐलान किया था। ये योजना प्रदेश के परिवहन विभाग की ओर से शुरू की गई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

19 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

34 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

46 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

58 mins ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago