Categories: हिमाचल

नगर निगम ने घोड़ा संचालकों पर डाला बोझ!, मुलाकात में वापस लेने की मांग उठाई

घोड़ा संचालकों की मांगों को लेकर आज शिमला नगर निगम की मेयर से सीटू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला। इसमें नगर निगम द्वारा घोड़ा संचालकों के ऊपर 10 प्रतिशत वसूली को वापस लेने की मांग को प्रमुखता से उठाया। यदि समय रहते इस गरीब, मजदूर विरोधी फैसले को वापस नहीं लिया गया तो घोड़ा संचालकों की मांगो को लेकर निर्णायक आंदोलन लड़ा जाएगा ।

इस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एक तरफ देश और प्रदेश की सरकारें बोल रही है की स्वरोजगार को बढ़ावा दो, दूसरी तरफ जो इस तरह का रोजगार कर भी रहे हैं नगर निगम उन पर आर्थिक बोझ डालकर उनके रोजगार को छीन रहा है। हम कई दशकों से रिज मैदान में घोड़ो का संचालन कर अपने परिवार की रोजी रोटी चला रहे हैं और आज उसे भी छीना जा रहा है। स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को घोड़ों पर सवारी करवा कर पुश्तैनी रूप से अपना रोजगार अर्जित कर रहें हैं।

सभी घोड़ा संचालक नगर निगम के पास पंजीकृत है और दशकों से इसकी वार्षिक फीस भी नियमित रूप से देते आ रहें हैं। लेकिन नगर निगम शिमला ने हाल ही में अपनी मासिक बैठक में रिज पर घोड़ा संचालन को लेकर नई व्यवस्था आरम्भ कर रहा है जिसमें घोड़ा संचालकों द्वारा चलाये जा रहे घोड़ों का संचालन अपने हाथ में लेकर कुल कमाई का 10 प्रतिशत हिस्सा नगर निगम लेगा। यह न तो तर्कसंगत है और न ही न्यायसंगत है।

रोजगार हेतू घोड़ों की खरीद और अन्य साजोसामान पर लाखों रुपये कर्ज लेकर खर्च किये हैं। आज महंगाई के दौर में घोड़ों की देखभाल और इनको दाना तथा घास के लिए हजारों रुपये प्रति माह ख़र्च करने पड़ते हैं। आज इस महंगाई के दौर में हम अत्यंत कम दरों पर घोड़ों पर सवारी करवा रहे हैं जबकि 2014 से अभी तक घास और दानों की कीमतों में लगभग तीन गुणा की बढ़ोतरी हुई है। हमारी दरों में कोई भी बढ़ोतरी इसके बाद नहीं किी गई है। यदि इस फैसले को वापिस नहीं लिया गया तो सीटू घोड़ा संचालकों के हकों और उनकी रोजी रोटी को सुरक्षित रखने के लिए घोड़ा संचालकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नगर निगम के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।

Samachar First

Recent Posts

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

18 mins ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

25 mins ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

44 mins ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

18 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

19 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

19 hours ago