Categories: हिमाचल

शहर में गोसंरक्षण केंद्र बनाएगा निगम, मेयर ने बजट रिव्यू के लिए बुलाई बैठक

<p>शिमला शहर में नगर निगम आवारा पशुओं के लिए गोसंरक्षण केंद्र बनाने जा रही है। इसके लिए निगम द्वारा जमीन तलाशी जा रही है। इस गौ शाला को चलाने के लिए नगर निगम स्वयं सेवी संस्था की मदद लेगा। निगम द्वारा इसके लिए बजट में प्रावधन किया था और गुरुवार को नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट ने फरवरी में पेश किए गए वर्ष 2019-20 के लिए बजट में अब तक कितने कार्य हुए है उसको लेकर रिव्यू बैठक बुलाई और सभी अधिकारियों से फीडबैक लिया।</p>

<p>नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि फरवरी माह में जो बजट पेश किया है। उसको लेकर आज&nbsp; रिव्यू मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें सभी अधिकारियों से बजट के तहत क्या काम किए हैं उसका फीडबैक लिया गया। शहर में आवारा पशुओं के लिए गौशाला बनाने की बात कही गई थी जिसको लेकर टूटू, माल्याण में जगह देखी जा रही है और जल्द ही स्वयंसेवी संस्था या मंदिर प्रंबधन के साथ मिल कर गौ शाला को चलाया जाएगा। नगर निगम इसके लिए अपनी जमीन देगा और पूरी व्यवस्था करेगा। उन्होंने कहा कि तीन महीने के भीतर ही बजट में जो भी वादे किए गए है वे जमीनी स्तर पर दिखने शुरू हो जायेगें।</p>

<p>बता दें कि नगर निगम ने वर्ष 2019-20 के लिए 297 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नगर निगम फिर से स्वास्थ्य सेवा प्रयोगशाला का आरंभ किया, जिसमे वृद्ध लोगों और महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जानी थी। बजट में नगर निगम को पेपर लैस करने के लिए ई-विधान प्रणाली लागू करने का भी जिक्र किया। इसके साथ साथ निगम ने शहरवासियों को एक ही छत के नीचे सभी सेवाओं को देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने के लिए नए टाउनहाल का निर्माण करने की योजना को शामिल किया।</p>

<p>निगम के बजट में शहर को स्वच्छ और साफ़ सुथरा बनाने के लिए NGO&rsquo;S की सहायता ली जानी थी। इसके अलावा शहर में अन्य कई नई योजनाओं को शुरू करने का वादा किया था लेकिन इसमें अभी तक किसी भी योजना को सिरे नहीं चढ़ा पाया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

संसदीय क्षेत्रों में 40 तथा विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों…

41 mins ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही

धर्मशाला, 15 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

53 mins ago

‘व्यापक बदलावों के लिए पत्रकारों को ज्यादा ज़िम्मेदारी से करना होगा काम’

जयपुर: द फ्यूचर सोसाइटी के अभियान "जेंडर सेंसिटिव राजस्थान" के तहत 15 मई, बुधवार को…

54 mins ago

CAA के तहत पहली बार मिली भारतीय नागरिकता, 14 लोगों को मिला सिटीजनशिप सर्टिफिकेट

केंद्र सरकार ने CAA लागू करने के बाद पहली बार 300 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता…

2 hours ago

जयराम ठाकुर का मुख्यमंत्री पर निशाना, पूरी नहीं होने वाली मुख्यमंत्री की व्यवस्था परिवर्तन की फिल्म

बुधवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पेंशनर और वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के साथ…

2 hours ago

सुख सरकार की फिल्म 14 महीने में फ्लॉप, पार्ट टू तो भूल जाए: जयराम ठाकुर

बीजेपी मुद्दों पर लड़ रही चुनाव, ओछी राजनीति कर रही कांग्रेस, कांग्रेस में नेतृत्व और…

2 hours ago