चंबा: स्कूल पर गिरी पहाड़ी, जिंदगी और मौत के बीच रहा चंद सेकंड का फासला

चंबा जिले में भूस्खलन होने से एक स्कूल पर पहाड़ी गिर गई। यह पहाड़ी चुराह घाटी की प्राथमिक पाठशाला कंगेला पर दरक कर गिर गई। स्कूल के साथ लगता एक घर भी इस पहाड़ी की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही की स्कूल में मौजूद 64 बच्चे और अध्यापक बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार कंगेला स्कूल में सुबह साढ़े दस बजे पहाड़ी दरक गई। भारी भरकम पत्थर स्कूल की छत पर गिर गए। जैसे ही स्कूल की छत पर पहला पत्थर पड़ा छात्रों और अध्यापकों में भगदड़ मच गई। बच्चों को बाहर निकालते ही दूसरा पत्थर स्कूल की छत को चीरता हुआ कमरे में आ गिरा। अध्यापकों ने मुस्तैदी दिखाकर कई जिंदगियां बचा लीं। बताया जा रहा है कि प्रार्थना सभा के कुछ समय पहले ही यह घटना घटी। स्कूल में कुल 64 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन बारिश के कारण सिर्फ पांच ही स्कूल आए थे। ऐसे में कम बच्चों का स्कूल आना भी बचाव का मुख्य कारण रहा, नहीं तो इतने बच्चों में भगदड़ मचने से कोई बड़ी घटना हो सकती थी।

स्कूल के साथ ही नूरसेन पुत्र इब्राहिम निवासी कंगेला का मकान भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जब मकान पर पहाड़ी के पत्थर गिरे इस समय मकान में कोई भी मौजूद नही था अन्यथा यहां भी कोई बड़ा नुक्सान हो सकता था। स्कूल के प्रभारी संदीप ठाकुर ने इसकी सूचना प्रशासन और विभाग को दी। पंचायत प्रधान महबूब खान, उपप्रधान परस राम और समाजसेवी विपिन राजपूत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार और स्कूल स्टाफ को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। बच्चों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट…

5 hours ago

कांग्रेस का रंग के आधार पर भारतीयां को बांटने का सपना नहीं होगा पूरा: भारद्वाज

धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने शाहपुर मंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते…

5 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

धर्मशाला, 13 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा-चंबा…

5 hours ago

डूबने वाला है मोदी सरकार के जुमलों का टाइटेनिक: गुरदीप सिंह सप्पल

AICC के प्रशासन प्रभारी और CWC के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने भाजपा पर निशाना…

5 hours ago

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से विधायक रहे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के…

5 hours ago

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला में आज मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित करने के…

7 hours ago