कांग्रेस कार्यकाल में मंजूर परियोजनाओं को रोकने का काम कर रही BJP: राजेश धर्माणी

<p>घुमारवीं से पूर्व विधायक एवं पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी ने प्रदेश सरकार पर घुमारवीं हल्के की अनदेखी और पूर्व वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत परियोजनाओं को रोकने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि घुमारवीं के मौजूदा बीजेपी विधायक राजेंद्र गर्ग योजनाओं में फेरबदल कर कांग्रसे सरकार द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं को रोकने का काम कर रहे हैं। पूर्व सरकार ने इनडोर स्टेडियम निर्माण, सड़कों का निर्माण, घुमारवीं शहर में पार्किंग की व्यवस्था सहित पार्क निर्माण और झील व्यवस्था को लेकर मंजूरी दी थी, मगर वर्तमान सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा 137 करोड़ की पेयजल परियोजना को मंजूरी दी गयी थी। जिसमें सुजानपुर से ब्यास नदी का पानी लिफ्ट कर घुमारवीं और बिलासपुर सदर विधानसभा हल्के की जनता को पीने के लिए मुहैया करवाना था। इसको लेकर सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गयी थी। लेकिन मौजूदा सरकार ने ब्यास नदी की जगह सतलुज नदी को योजना से जोड़ने के नाम पर योजना को सिरे नहीं चढ़ने दिया। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार से घुमारवीं हलके के लिए स्वीकृत योजनाओ पर काम शुरू करने की अपील भी की है ताकि जनता को विभिन्न योजनाओ का फायदा मिल सके।&nbsp;&nbsp; &nbsp;</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

3 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

3 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

3 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

3 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

3 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

3 hours ago