Categories: हिमाचल

मिसेज़ इंडिया हिमाचल में शिमला की महिलाओं ने मारी बाजी

<p>मिसेज़ इंडिया हिमाचल के तीसरे मुक़ाबले में शिमला की महिलाओं का दबदबा रहा। 5 जून को सोलन के कंडाघाट में हुए फाइनल मुकाबले में कुल 24 शादीशुदा महिला प्रतिभागियों को चुना गया जिसमें 3 कैटागिरी में प्रतिभगियों के बीच प्रतिस्पर्धा आयोजित हुई।</p>

<p>मेन कैटेगिरी में शिमला की आकांक्षा सूद जबकि क्लासिक कैटेगिरी में अनुराधा भट्ट को विजेता घोषित किया गया। आकांक्षा सूद और अनुराधा भट्ट अब सिंतबर में चेन्नई में होने वाले मिसेज इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुकाबले में विजयी रही प्रतिभागियों में शिमला में पत्रकार वार्ता कर बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता से उन्हें अपने अंदर के टैलेंट को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है।</p>

<p>अक्सर शादी के बाद महिलाएं अपने सपनों को दबा देती है और खुद को परिवार के लिए समर्पित कर देती हैं। इस तरह की प्रतियोगिता से शादीशुदा महिला को जंहा मंच मिलता है वंही अन्य महिलाओं के लिए भी आगे बढ़ने की सीख मिलती है। हिमाचल फ़िल्म सिटी के बैनर तले हुई मिसेज इंडिया हिमाचल प्रतियोगिता में मैन कैटागिरी में 20 से 39 साल की शादीशुदा महिला जबकि दूसरी क्लासिकल कैटागिरी में 40 से 59 साल की शादीशुदा महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का जोहर दिखाया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को कुल 6 राउंड से होकर गुजरना पड़ा।</p>

Samachar First

Recent Posts

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

  Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

3 mins ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

33 mins ago

52 साल बाद चूड़धार में शांत महायज्ञ, 28,000 भक्त बने साक्षी

  Shrigul Maharaj temple ceremony: चूड़धार स्थित शिरगुल महाराज के पवित्र मंदिर में शुक्रवार को…

48 mins ago

HRTC की स्वर्ण जयंती पर कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा, 4% DA के साथ 50 करोड़ ओवरटाइम भुगतान

HRTC golden jubilee announcements: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने अपने 50 वर्षों के सफर…

59 mins ago

Shimla: विजयादशमी पर सिंदूर की होली, महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई

Kalibari Temple Durga prayers: देशभर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है,…

1 hour ago

हिमाचल में भूकंप: शिमला में 3.0 तीव्रता के झटके

EarthquakeTremors:  हिमाचल प्रदेश के शिमला और आसपास के क्षेत्रों में आज दोपहर 3:32 बजे भूकंप…

1 hour ago