<p>देश में महिलाओं क साथ हो रहे उत्पीड़न पर शिमला में जनवादी महिला समिति ने मुंह पर पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। धरने पर बैठी महिलाओं ने जहां देश की मोदी सरकार से सवाल किये तो वहीं महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बंद करने की मांग की। समिति की अध्यक्ष फालमा चौहान की अगुवाई में ये धरना दिया गया औऱ सभी महिलाओं ने देश में हो रहे महिला उत्पीड़न पर रोष जताया।</p>
<p>धरना पर बैठी महिला ने ताजे मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि देश में महिलाओं के साथ रेप हो रहे हैं और सरकार इसपर कोई बिल नहीं ला रही। CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं और बेटियों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं जो कि सरासर बर्बरता है। लोगों का ध्यान मूलभूत सुविधाओं से हटाने के लिए ऐसा किया जा रहा है और लोगों को इसपर जबरदस्ती थोपा जा रहा है।</p>
<p>देश को कभी महिलाओं के नाम और नागरिकता के आधार पर झुकाया जा रहा है। 19 तारीख को पूरे देश में प्रदर्शन किया जा रहा है। संविधान को दरकिनार कर अपने ही आदेश लागू कर रहे हैं। आने वाले समय में भी इसका विरोध जारी रहेगा और महिलाओं के खिलाफ बर्बरता हरगिस बर्दाश्त नहीं की जाएगी। </p>
धर्मशाला, 14 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के…
मुख्यमंत्री ने धर्मशाला के दाड़ी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद…
बड़सर (हमीरपुर): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं वीरभूमि हमीरपुर से हूं,…
धर्मशाला, 14 मई: लोकसभा निर्वाचन तथा विधानसभा उपचुनाव के 1 जून को मतदान के चलते…
केलांग 14 मई: जनजातिय जिला लाहौल स्पीति में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के…
फोर्टिस कांगड़ा ने विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं में क्वालिटी मूल्य स्थापित करते हुए अस्पताल के ईएनटी…