<p>ऊना में बेसहारा पशुओं की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बंगाणा पशुपालन विभाग ने एक निजी संस्था के माध्यम से पशुओं को रेडियम बैंड पहनाने का काम शुरू किया है। बता दें कि विभाग ने संस्था के माध्यम से बेसहारा पशुओं के गले में रेडियम लगाने की शुरुआत की गई है। पहल के बाद संस्था द्वारा 200 बेसहारा पशुओं के गले में रेडियम के पट्टे बांधे गए हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाया जा सकेगा।</p>
<p>वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सतिंदर ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में बेसहारा पशुओं की वजह से सैकड़ों सड़क दुर्घटनाएं घट चुकी हैं। जिसमें हजारों की संख्या में लोग घायल और अपनी जान गवां चुके हैं। उन्होंने बताया कि वाहन चालक को रात के अंधेरे में बेसहारा पशु के सड़क पर होने लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।</p>
<p>सतिंदर ठाकुर ने बताया कि पशुपालक कल्याण संघ संस्था द्वारा 2 दर्जन से ज्यादा गरीब किसानों को भी गोद लिया गया है और एक पशु की देखभाल, बीमारी का खर्च भी इसी संस्था द्वारा उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा कई किसानों को मुफ्त कैलिशयम और पशुओं के लिए दवाइयां भी दी गई है।</p>
पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…
सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…
Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…