Categories: हिमाचल

कोरोना संक्रमण से ठीक होने में हिमाचल प्रदेश अव्वलः CM

<p>कोरोना वायरस के संकट के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश ने पड़ोसी राज्यों और देश के कई बड़े राज्यों की तुलना में इस महामारी को नियंत्रित करने के सफल प्रयास किए। लॉकडाउन के दौरान राहत कार्यों के बीच कोरोना संक्रमित मामलों की रिकवरी में भी हिमाचल ने पूरे देश में स्वयं को अव्वल साबित किया है। शनिवार शाम तक प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 656 मामले आए, जिनमें से 405 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इलाज की यह दर 62 प्रतिशत है और बेहतर उपचार दर वाले अन्य प्रदेशों के बराबर है। प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से छः लोगों की मृत्यु हुई है। यह सभी लोग देश के अन्य भागों से वापिस आए थे और गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।</p>

<p>हिमाचल में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला 19 मार्च को सामने आया था। सरकार के बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन से 4 मई को प्रदेश कोरोना मुक्त होने वाला था। इसी बीच राज्य सरकार द्वारा अपनाए गए मानवीय दृष्टिकोण और प्रभावी निर्णय के परिणामस्वरूप लगभग दो लाख हिमाचलवासियों को दूसरे राज्यों से वापिस लाया गया। दूसरे राज्यों से वापिस आए व्यक्तियों के बाद ही कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई। क्वारन्टीन मानदण्डों के अनुसार ही दूसरे राज्यों से वापिस आए व्यक्तियों को उनके घर भेजा जा रहा है। अप्रवासी हिमाचलवासियों और अप्रवासी श्रमिकों को प्रदेश में 14 दिन का क्वारन्टीन अवधि का कड़ाई से पालन करवाया जा रहा है। इससे कोरोना के संभावित सामुदायिक फैलाव को रोकने में मदद मिल रही है। &nbsp;</p>

<p>प्रदेश सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के परिजनों को सामाजिक दूरी के बारे में शिक्षित करने के लिए &lsquo;निगाह&rsquo; कार्यक्रम आरम्भ किया। इसके तहत राज्य में वापिस आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समुचित स्वास्थ्य जांच की गई। उसकी यात्रा का पूरा विवरण भी लिया गया। आशा, स्वास्थ्य और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बाहरी राज्यों से वापिस लौटे हिमाचलवासियों के घर जाकर उनके परिजनों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के महत्व के बारे में शिक्षित किया गया।</p>

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल 2020 से एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान शुरू किया। 16 हजार से अधिक स्वास्थ्य और आशा कार्यकर्ता घर-घर गए। राज्य में इन्फलुएंजा लक्षणों वाले व्यक्तियों के संबंध में जानकारी हासिल की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अभियान की सराहना की और देश के कुछ राज्यों ने इसे अपनाया भी। मज़बूत इरादों और दृढ़ संकल्प शक्ति से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में राज्य सरकार कोरोना संकट से हिमाचल को उबारने में निरंतर प्रयत्नशील है। यहां जीवन पटरी पर लौटने लगा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

6 mins ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

36 mins ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

59 mins ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

15 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

15 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

16 hours ago