Categories: हिमाचल

इराक मौत मामला: सरकार की राहत राशि से नाखुश पीड़ित परिवार, ‘बेरोजगारी है बड़ी समस्या’

इराक के मोसूल में मारे गए 39 भारतीयों में 4 हिमाचल के रहने वाले थे। जयराम सरकार ने इनके परिवारों को 4-4 लाख की राशि देने का ऐलान कर दिया है, लेकिन प्रभावित परिवार इससे नाखुश नज़र आ रहे हैं। पीड़ित परिवारों का कहना है कि फोन तो कई नेताओं, मंत्रियों के आए लेकिन कोई घर पर हाल जानने नहीं आया और न ही उन्हें राशि के बारे में कोई सूचना मिली।

पीड़ित परिवारों की एक ही रट्ट है कि चाहे केंद्र हो या राज्य सरकारें अगर कोई इस तरह की घटना होती है तो वह दुखती हुई रग पर चंद रुपयों के राहत का मरहम लगाकर मामलों को आया-गया कर देती हैं। हमारे देश के युवाओं की विदेश में हो रही निर्मम हत्याओं के पीछे की सरकार किसी तरह का कोई प्रयास नहीं कर रही है। इन हत्याओं के पीछे सबसे बड़ा कारण है देश और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी।

इन परिवारों का कहना है कि अपने देश में रोजगार न मिलने से निराश युवा जब विदेश जाते हैं तो वहां इस प्रकार के हादसों का शिकार हो जाते हैं। अगर हमारे देश में उनके बच्चों को रोजगार मिल गया होता तो आज विदेश में उनके बच्चे इस कदर मौत की घाट नहीं उतारे जाते।

प्रदेश में बेरोजगारी के आंकड़े

अगर पूरे प्रदेशभर में बेरोजगारी के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो पूरे हिमाचल में 31 दिसंबर 2016 तक पंजीकृत बेरोजगारों का आंकड़ा 8 लाख 24 हजार 478 बताया गया था। जबकि 31 दिसंबर 2017 के जारी आंकड़ों में ये संख्या बढ़कर 8 लाख 34 हजार 714 तक जा पहुंची है। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में सबसे ज्यादा बेरोजगार हैं जिनकी संख्या 1 लाख 90 हजार 783 है। सत्ता पाने के लिए बेशक कांगड़ा का नाम सबसे ऊपर रखा जाता है, लेकिन बेरोजगारों की इस फौज़ को खत्म करने पर कोई नहीं सोचता।

अक्सर देखा जाता है कि जब भी किसी परिवार के साथ इस तरह की घटना होती है, तो सरकारें चंद रूपए देने की घोषणा कर इंसान की जिंदगी को तोलकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है, जिससे परिवार नाखुश नज़र आ रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

3 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

3 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

4 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

4 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

4 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

7 hours ago