हिमाचल

हिमाचल: आसमान छूने लगे सब्जियों के दाम, नींबू हुआ 300 के पार

डीजल और रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों के साथ महंगाई लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है। खाद्य पदार्थों की कमर तोड़ महंगाई के साथ सब्जियां में रसोई का जायका बिगाड़ रही है। नींबू शिमला सब्ज़ी मंडी में 300 को पार कर गया है। जबकि भिंडी और करेला 100 से ऊपर बिक रहा है। जिससे लोगों के घरों का बजट बिगड़ गया है।

शिमला सब्ज़ी मंडी में सब्जियां की खरीद करने आई महिलाओं का कहना हर चीज की कीमतें बढ़ गई हैं। फल सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। जिससे घर का बजट बिगड़ गया है। घर चलाना मुश्किल हो रहा है। कोरोना काल में सब्जियां सस्ती बिक रही थी लेकिन अब सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। सरकार को महंगाई पर नियंत्रण करना चाहिए।

उधर सब्ज़ी मंडी के दुकानदार विशेश्वर नाथ का कहना है कि नींबू 320 रुपए किलो बिक रहा है। भिंडी, करेला, और शिमला मिर्च 80 से 100 रुपये किलो है। अन्य सब्जियां भी 40 से 50 रुपये किलो के हिसाब से बिक रही हैं। सब्जियों के महंगी होने का कारण सूखा पड़ना है जिसकी वजह से सब्जियों और नींबू की सप्लाई कम आ रही है और सब्जियां महंगी हैं। उन्होंने बताया कि सब्जियां अभी और महंगी होंगी।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

4 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

4 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

4 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

4 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

5 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

8 hours ago