हिमाचल

हिमाचल-पंजाब बॉर्डर पर गोलीबारी, महिला की मौत

गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हिमाचल पंजाब सीमा पर सुरंगद्वारी के नजदीक गोलीबारी की घटना का मामला प्रकाश में आया है। इसमें एक महिला की मौत हो गई है, जबकि एक युवक घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे जिला होशियारपुर के अंतर्गत थाना गढ़दीवाला के गांव टेंटपला का रहने वाला रजनीश जब अपनी मौसी के साथ अपने मोटरसाइकिल पर पंजाब से दौलतपुर चौक आ रहा था, तभी पंजाब-हिमाचल सीमा पर एक सुनसान क्षेत्र में रजनीश के ही भतीजे ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे रक्षा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल रजनीश को बाजू में गोली लगी।

प्राथमिक उपचार के बाद रजनीश को क्षेत्रीय अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। उधर, चौकी प्रभारी एसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस गोलीबारी के घटनास्थल को पंजाब पुलिस के साथ मिलकर चिन्हित कर रही है, जबकि आरोपी फरार बताया जा रहा है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

26 mins ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

1 hour ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

4 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

5 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

5 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

5 hours ago