हिमाचल

शिमला: अग्निपथ के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग

अग्निपथ योजना के विरोध में देशभर में विरोध की ज्वाला धधक रही है। NSUI ने शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग की।

एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव शुभम ने कहा कि अग्निपथ योजना का देश भर में विरोध हो रहा है।उन्होंने कहा कि पिछले दिन योजना के विरोध में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। जिसमें आरएसएस की निक़्कर जलाकर विरोध किया। लेकिन इस दौरना कार्यकर्ताओं पर मामले दर्ज किए गए। एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया गया।

NSUI प्रदेश महासचिव ने सरकार से मांग की है कि उन्हें जल्द रिहा किया जाये। देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। गलत नीतियों के खिलाफ आवाज़ उठाने वालों को सरकार दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा की यह योजना देश के युवाओं से खिलवाड़ है। जवानो को चार साल बाद बिना पेंशन रिटायर कर दिया जाएगा जो कि सही नहीं हैं।

Balkrishan Singh

Recent Posts

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

7 hours ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

7 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

7 hours ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

8 hours ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

10 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

11 hours ago