हिमाचल

आपदा से हिमाचल को हुआ 900 करोड़ का नुकसान, केन्द्र से नही मिली मदद

  • अगर तय रॉयल्टी पर बात नही तो एसजेवीएनएल से तीनो हाइड्रो प्रोजेक्ट का अधिग्रहण करेगी सरकार सीएम।

शिमला, मानसून कि आपदाओं से हिमाचल को अभी तक 900 करोड़ का नुकसान हुआ है। 33 लोग अभी भी लापता हैं। इसके लिए केन्द्र से अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। हां केन्द्र से मदद का आश्वासन जरूरी मिला है। ये बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से रूबरू करते हुए दी।

विद्युत् परियोजनाओं पर सख्ती दिखाते हुए उन्होने कहा कि अगर तय रॉयल्टी के आधार पर सरकार और कंपनी के बीच सहमति नहीं बनी और लोगों के हितों का ध्यान नही रखा गया तो सरकार एसजेवीएनएल के तीनों लुहरी, सुन्नी और धौलासिद्ध हाइड्रो प्रोजेक्ट का अधिग्रहण करेगी। लुहरी एवम सुन्नी हाइड्रो प्रोजेक्ट के प्रभावित आज शिमला में मुख्यमंत्री से मिले जिन्होंने अपनी समस्याएं सीएम के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने प्राभावित लोगों को आश्वाशन देते हुए कहा कि इसको लेकर एक कमेटी गठित करेगी जो सभी प्रभावितों के हितों का ध्यान रखकर हरसंभव सहायता करेगी।
सीएम ने पूर्व जय राम सरकार पर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा की पिछली सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बने होटलों तक का पानी भी फ्री कर दिया। अब सरकार पानी का व्यवसायिक उपयोग करने वालों से व्यवसायिक बिल बसूलेगी।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

4 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

4 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

4 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

5 hours ago