हिमाचल

हिमाचल: 10वीं कक्षा के इन छात्रों की 26 मार्च से शुरू होंगी टर्म 2 की परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा के नियमित विशेष आवश्यकताओं वाले परीक्षार्थियों की टर्म-2 की परीक्षाएं 26 मार्च से करवाएगा। परीक्षाएं 8.45 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं के संदर्भ में डेटशीट जारी कर दी है।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि विशेष आवश्यकताओं वाले परीक्षार्थियों से संबंधित सुविधाओं का विवरण केंद्र समन्वयक, अधीक्षक, उप अधीक्षक और पर्यवेक्षक स्टाफ के लिए संबंधित निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा संचालन में नियुक्त समस्त स्टाफ के साथ ही परीक्षार्थियों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थियों को उचित सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए ही बैठने की व्यवस्था करनी होगी।

बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार 26 मार्च को विज्ञान और प्रौद्योगिकी, 28 को हिंदी, 29 को फाइनेंस लिटरेसी, 30 को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल और तेलगू विषय की परीक्षा होगी। वहीं 31 मार्च को स्वर संगीत, एक अप्रैल को वाद्य संगीत, चार को अंग्रेजी, छह को सामाजिक विज्ञान, आठ को कंप्यूटर साइंस, 11 को गणित, 12 को गृह विज्ञान और 13 अप्रैल को कला-ए, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव और टेलीकॉम विषय की परीक्षा होगी।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

8 hours ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

8 hours ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

8 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

9 hours ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

9 hours ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

10 hours ago