हिमाचल

‘TB उन्मूलन कार्यक्रम में हिमाचल देशभर में अव्वल, 8 जिलों को मिलेगा रजत पदक’

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यों के कार्यक्रम संबंधी रैंकिंग की है। इसमें हिमाचल प्रदेश को देश में पहला स्थान मिला है। हिमाचल को ये पुरस्कार 50 लाख से अधिक आबादी वाले राज्यों की श्रेणी में दिया गया है। हिमाचल को पहला स्थान मिलने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की। सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों के चलते ही वर्ष 2021 के दौरान बड़े राज्यों की श्रेणी में हिमाचल प्रदेश देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सर्वेक्षण भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के केन्द्रीय टीबी प्रभाग द्वारा किया गया था। राज्य सरकार प्रदेश में क्षय रोग के उन्मूलन के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। उन्होंने प्रदेश की जनता से क्षय रोग के उन्मूलन के लिए सहयोग करने का आग्रह किया ताकि क्षय रोग मुक्त हिमाचल की परिकल्पना साकार हो सके। उन्होंने राज्य से इस बीमारी को समाप्त करने के लिए जन प्रतिनिधियों, चिकित्सकों, गैर सरकारी संगठनों और जन सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने क्षय रोग उन्मूलन के लिए राज्य और जिला स्तरीय उप राष्ट्रीय कार्यक्रम आरम्भ किया है। वर्ष 2021-22 के लिए हिमाचल प्रदेश में सब नेशनल सर्टिफिकेट के लिए राज्य के सभी 12 जिलों को नामांकित किया गया था, जिसमें राज्य के 8 जिले हमीरपुर, किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा, मण्डी, शिमला, लाहौल-स्पिति और ऊना को रजत पदक, जबकि चम्बा, सिरमौर व सोलन जिलों को कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

लापरवाह एनएचएआइ की ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

6 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

6 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

6 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

6 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

6 hours ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

6 hours ago