Categories: हिमाचल

ऊना: 6 घंटे के बाद काबू में आया तेंदुआ

<p>पिछले कई दिनों से ऊना के बंगाणा में घूम रहे आदमखोर तेंदुए पर अब विभाग ने काबू पा लिया है। करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद डीएफओ यशुदीप सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने तेंदुए पर काबू पाया। तेंदुए के काबू में होने से बंगाणा के लोगों ने राहत की सांस ली है।</p>

<p>दरअसल, पिछले कई दिनों से तेंदुए ने क्षेत्र में आतंक मचा रखा था। रविवार सुबह धुंधला निवासी सुखदेव सिंह अपने घर के करीब पानी भर रहा था कि अचानक तेंदुए ने उसपर धावा बोल दिया। काफी देर तक तेंदुए से उलझने के बाद सुखदेव ने शोर मचाना शुरू किया, जिससे आस-पास के लोग उसकी मदद के लिये आए। भीड़ को आता देख तेंदुआ दूसरी तरफ भागा और दो लोगों को घायल करते हुए दिनेश कुमार के घर में घुस गया।</p>

<p>उस समय दिनेश अपने घर में 3 वर्षीय पुत्र के साथ खेल रहा था कि अचानक तेंदुए ने उसपर भी हमला बोल दिया। अपने बेटे को तेंदुए से छुड़ाने के बाद दिनेश ने सभी लोगों को बाहर निकाला और तेंदुए को कमरे में बंद कर दिया। बाहर आते ही दिनेश ने ये सूचना वन विभाग को दी औऱ इसके बाद तेंदुए को पकड़ा गया। घायल हुए सभी पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। जिनमें से 3 को छु्ट्टी दे दी गई, जबकि 2 को क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिय गया।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

56 mins ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

1 hour ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

1 hour ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

1 hour ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

2 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

2 hours ago