Categories: हिमाचल

हिमाचल में अनोखा चलन, बर्फबारी में मीट सुखाकर खाते हैं पहाड़ के लोग

<p>हिमाचल में बर्फबारी के चलते मांस आदि की खरीदारी तो बढ़ती ही है, लेकिन यहां कई इलाकों में मांस को खाने की विधि भी अलग-अलग होती है। अधिकांश इलाकों में मांस को चूल्हे-गैस पर पक्का कर खाया जाता है। लेकिन, कई पहाड़ी इलाकों में मांस को खाने का अनोखा चलन है।</p>

<p>रोहड़ू, डोडरा क्वार और चिड़गांव जैसे इलाकों में मांस खाने को सुखाकर खाया जाता है, जो कि सदियों से चली आ रही एक प्रथा भी मानी जाती है। भले ही सुनने में ये अटपटा सा लगे, लेकिन ये सच है कि पहाड़ के लोग सर्दियों के लिए मांस को सुखाकर रख लेते हैं और बर्फबारी के समय इसका इस्तेमाल करते हैं।</p>

<p>हालांकि, मांस को सुखाकर खाने की अहम भूमिका ठंड को दूर करना या फिर उपरी इलाकों में खाद्य पदार्थों की कमी ही नज़र आती है। लेकिन, यहां के लोगों का कहना है कि ये सदियों पुरानी रीत है जिसे लोग निभाते हैं और इस रीत को मुख्यता बीमारियों का शमन करने के लिए किया जाता है। यहां तक, सूखे मीट के इस व्यंजन को मेहमानवाजी में भी पेश किया जाता है।</p>

<p>स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, पहले वे बकरे एवं भेड़ों को खिला पिलाकर पालते हैं, उसके बाद उसको काटा जाता है। मांस में हल्दी, मसाला, नमक लगाकर साफ कमरे में सुखाने के लिए लटका दिया जाता है। मांस के सूख जाने के बाद उसे जरूरत अनुसार गर्म पानी में धोने के बाद खाया जाता है। ये मीट ताकत के साथ कई बीमारियों भी दूर रखता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

4 mins ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

11 mins ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

43 mins ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

14 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

19 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

19 hours ago