हिमाचल

हिमाचल: फिर करवट बदलेगा मौसम, 8-9 फरवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 3 दिन मौसम साफ रहने के बाद एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 8 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका असर 11 फरवरी तक रहेगा। इसके चलते जहां ऊपरी इलाकों में बर्फबारी होगी तो वहीं निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, 9 फरवरी के लिए विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बारिश और बर्फबारी के चलते आम जन-जीवन अभी पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पाया है। प्रदेश में अभी भी 3 नेशनल हाईवे और एक स्टेट हाईवे समेत 342 के करीब सड़कें अभी भी बंद हैं। इसके अलावा 100 से अधिक विद्युत ट्रांसफार्मर और 60 के करीब पेयजल योजनाएं ठप हैं। हालांकि विभाग के कर्मी जरूरी सेवाओं की बहाली के काम में जुटे हैं।

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

4 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

4 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

5 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

10 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

11 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

11 hours ago