हिमाचल

हिमाचल: गर्मी से मिलेगी निजात, 30 अप्रैल तक खराब रहेगा मौसम, बारिश और अंधड़ का अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में गर्मी से पारा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में अप्रैल माह में सामान्य से 4 से 5 डिग्री तापमान ज्यादा दर्ज़ किए जा रहे है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 से 30 मई तक माध्यम ऊंचाई वाले शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में गुरुवार से एक मई तक बारिश के आसार हैं। जिससे झुलसाने वाली गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार है। मैदानी जिलों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में गर्मी ने बेहाल कर दिया है। ऊना में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेन्द्र पाल ने बताया कि शिमला का तापमान 27.1 दर्ज किया गया है जो सामान्य से ज्यादा है। इससे पूर्व 2016 में अप्रैल में 27.5 दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि प्रदेश के निचले इलाकों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। प्रदेश में आज से दो दिन ऊंचाई और मध्यवर्ती ऊंचाई वाले इलाकों में अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है। जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

गुरुवार से मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान जताया है। इन जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

बुधवार को ऊना में 41.7 डिग्री और 18.6, बिलासपुर में 38.0 और 20.0, कांगड़ा में 37.1 और 17.8, हमीरपुर में 37.5 और 14.5, नाहन में 35.9 और 23.1, चंबा में 35.5 और 13.0, सोलन में 35.2 और 14.5, धर्मशाला में 35.0 और 20.4 शिमला में 27.1 और 16.2, कल्पा में 24.3 और 7.5, लाहौल स्पीति कके केलांग में 20.3 और 4.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

8 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

8 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

8 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

9 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

9 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

11 hours ago