इंडिया

J&K: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, दोनों पर प्रवासी मजदूरों की हत्या का आरोप

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलो ने दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है। मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान स्थानीय नागरिक एजाज हाफिज और शाहिद अयूब के रूप में हुई है। दोनों ही आतंकी अल बद्र आतंकी संगठन के थे और लंबे समय से आतंकी वारदातों में शामिल रहे थे। दोनों आतंकियों के पास से एके-47 बरामद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार आतंकियों और सुरक्षाबलों की बीच ये मुठभेड़ बुधवार शाम के समय शुरू हुई। दरअसल सुरक्षाबलों को जानकारी मिली कि दो से तीन आतंकी पुलवामाघेरा के मित्रिगम इलाके में छिपे हुए हैं। इसके तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का समय भी दिया था, लेकिन उन्होंने समर्पण करने की जगह फायरिंग कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने कई घंटों तक चले मुठभेड़ में दोनों ही आतंकियों को ढेर कर दिया।

दोनों ही आतंकियों पर आम नागरिकों और प्रवासी मजदूरों की हत्या के आरोप हैं। सुरक्षाबल इनकी लंबे समय से तलाश कर रहे थे। कश्मीर पुलिस के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकवादी मार्च-अप्रैल 2022 के महीने में ज़िले में बाहरी मज़दूरों पर हमलों की श्रृंखला में शामिल थे।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

7 hours ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

8 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

9 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

12 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

12 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

12 hours ago