क्राइम/हादसा

हिमाचल: इंदौरा में दो सगे भाईयों की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में दो सगे भाईयों की हत्या का मामला सामने आया है। डबर मर्डर की ये घटना पुलिस थाना इंदौरा के तहत आते गांव डाहकूलाड़ा में पेश आई है। यहां बुधवार रात को दो सगे भाईयों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान अनिल कुमार (18) और विनोद कुमार (21) निवासी गांव संघरा मध्यप्रदेश के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दोनों भाई डाहकूलाड़ा में मजदूरी करते थे और यहां एक किराए के कमरे में रहते थे। इनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी रहता था। गुरुवार सुबह डाहकूलाड़ा की प्रधान के बेटे ने इंदौरा पुलिस को सूचना दी कि उनके पड़ोस में रहने वाले दो प्रवासियों की हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शक के आधार पर युवकों के साथ रह रहे तीसरे व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि मृतक मूल रूप से गांव सांगरा जिला पन्ना मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और यहां मजदूरी का काम करते थे। कल रात सोते समय किसी व्यक्ति ने तेजधार हथियार से दोनों का कत्ल कर दिया । संदेह के आधार पर उनके एक साथी घनश्याम जोकी उनके साथ ही रहता है गिरफ्तार करके अगली कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

49 mins ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

51 mins ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

58 mins ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

1 hour ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

3 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

4 hours ago