हिमाचल

शिमला महिला कांग्रेस ने लांच किया नारी न्याय पोस्टर महिलाओं की मांगों को उठाया

राहुल गांधी द्वारा मणिपुर से न्याय यात्रा शुरू की है वही महिला कांग्रेस ने भी महिलाओं को साधने के लिए नारी न्याय पोस्टर लांच किया है जिसमें आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वच्छता/शौचालय, राजनीतिक सशक्तिकरण को लेकर बात कही गई। राजधानी शिमला में भी मंगलवार को महिला कांग्रेस द्वारा ये पोस्टर लांच कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम लता ने कहा कि देश मे महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे है और मणिपुर में जिस तरह महिलाओं पर अत्याचार हुआ है। वह सबने देखा है । इसको देखते हुए राहुल गांधी ने मणिपुर से ही न्याय यात्रा शुरू की है इसी को देखते हुए महिला कांग्रेस ने भी नारी न्याय है तैयार हम, पोस्टर लांच किया और महिलाओं के बीच जा कर केंद्र की महिला विरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई आसमान में छू रही है खासकर गैस सिलेंडर से लेकर अन्य खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ाए गए हैं, जिसे महिलाओं का बजट डगमगा गया है सभी खाद्य वस्तुओं के दाम दोगुना हो गए हैं। इसको लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठाती आ रही है और महिला कांग्रेस भी केंद्र सरकार से बढ़ाए गए दामो को वापस लेने की मांग करती है इसके अलावा महिला सशक्तिकरण भी मुद्दा है।

कांग्रेस के समय देश भर में अलग-अलग हिस्सों में स्वास्थ्य केंद्र खोले गए थे लेकिन आज काफी बन्द कर दिए है और जो है, उनमें डॉक्टर नहीं है जिसे महिलाओं को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वही राजनीतिक सशक्तीकरण की भी कांग्रेस आवाज उठाती रही है राजीव गांधी के समय पंचायती राज में महिलाओं को आरक्षण की व्यवस्था की गई । लोकसभा और विधानसभा में भी आरक्षण की मांग उठ रही है हालांकि केंद्र सरकार ने लोकसभा में इसे पास कर दिया है लेकिन इसे जल्द से जल्द लागू किया जाए ऐसा ना हो कि जिस तरह से 15 लाख का जुमला पीएम मोदी ने दिया था वैसे ही यह महिला आरक्षण भी जुमला ही साबित ना हो।

उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बड़े हैं और केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने वालों को रिहा करने का ही काम किया है मणिपुर में जिस तरह से महिलाओं पर खुलेआम अत्याचार हुए उसको लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह से मौन बनी हुई है महिला कांग्रेस देश में महिलाओं की सुरक्षा की मांग करती है और उनके खिलाफ होने वाले अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

Kritika

Recent Posts

लापरवाह एनएचएआइ की ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

4 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

4 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

4 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

4 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

4 hours ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

4 hours ago