Categories: हिमाचल

हिमाचल के गबरू ने फिल्म नगरी मुंबई में बनाई पहचान

<p>हमीरपुर के बगेहड़ा के रहने वाले सूर्य शर्मा ने फिल्म नगरी मुंबई में अपनी पहचान बना ली है। सोनी टीवी के सीरियल महाराणा प्रताप में पाशा खान के किरदार से सूर्य को पहचान मिली। अब सूर्य फिल्म इंडस्ट्री में सफल अभिनेता बनने के लिए खूब पसीना बहा रहा है। उनके पिता अश्वनी शर्मा और मां आशा शर्मा हिमाचल में ही रहते हैं। उनका जन्म भी यहीं हुआ है और उनकी शिक्षा हमीरपुर तथा चंडीगढ़ में हुई है। उन्होंने मुंबई में एक्टिंग का डिप्लोमा बैरी जॉन एक्टिंग स्कूल से लिया।</p>

<p>हमीरपुर में सूर्य शर्मा के पिता अश्वनी शर्मा ने इनकी मेहनत की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि ढाई साल पहले वह मुंबई गए थे, लेकिन मुंबई में जाकर उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी मुड़ कर पीछे नहीं देखा और अभिनेता बनने के लिए कई निदेशकों से संपर्क किया। इसके साथ वे ऐड कंपनियों के लिए भी वह काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि टीवी सीरियल के बाद अब जमाना वेब सीरिज की तरफ बढ़ रहा है। वेब सीरिज में भी वह काम कर रहे हैं। वे अब तक 15 सीरीयल एवं दो फिल्मों में काम कर चुके हैं।</p>

<p>उन्हें पहली बार सुधीर मिश्रा ने लांच किया था और वे अब बालिका बधु बनाने वाले फेम सिद्धार्थ सेन ने अपनी अगली फिल्म में लीड रोल के रूप में लिया है, जिसे सूर्य अपने लिए सबसे महत्वपूर्ण चांस मान रहे है।</p>

Samachar First

Recent Posts

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

7 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

3 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

4 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

5 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

5 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

6 hours ago