Categories: हिमाचल

हिमाचली मां ने विदेश मंत्री से लगाई बेटे को बचाने की गुहार

घुमारवीं उपमंडल के साथ लगते जिला मंडी के कस्बा बलद्ववाड़ा की ग्राम पंचायत चौक के वार्ड नंबर 5 गांव रालन की (62) महिला रोशनी देवी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अपने इकलौते बेटे को बचाने की गुहार लगाई है। रोशनी देवी ने बताया कि उसका इकलौता बेटा 4 वर्षों से अमेरिका में एक निजी होटल में काम करता था तथा हाल ही में उन्होंने मेक्सिको सिटी में एक निजी होटल में ज्वाइन किया था।

रोशनी देवी ने बताया कि 2 दिन पहले ही उन्हें सूचना मिली कि उनका बेटा मेक्सिको के एक निजी हॉस्पिटल एसपलूल में दाखिल है तथा वह जीवन और मौत के बीच झूल रहा है। उन्होंने बताया कि अश्विनी कुमार की 2 साल पहले ही सरकाघाट की ज्योति से शादी भी हुई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उनका बेटा जो बुरी तरह से घायल होके सड़क पर ही गिरा गया था तथा जिस होटल में वह कार्य करता था वही के एक कर्मचारी ने उसे वहां हॉस्पिटल पहुंचाया तथा बाद में उसका उपचार भी शुरू हुआ।

उन्होंने बताया कि अश्विनी कुमार के पिता नारायण सिंह अपने परिचितों के साथ तत्काल दिल्ली के लिए रवाना हो गए। ताकि वह वहां विदेश मंत्रालय से संपर्क कर अपने बेटे का कुशल क्षेम जान सके। उन्होंने बताया लेकिन अभी तक जान पहचान ना होने के कारण उन्हें विदेश मंत्रालय के दिल्ली में धक्के ही खाने पड़ रहे हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगाई कि वह तत्काल  इस परिवार की मदद करें।

उन्होंने भी जिला बिलासपुर से संबंध रखने वाले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व हिमाचल प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि वह तत्काल इस बारे में ठोस कार्यवाही करें ताकि जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे 33 साल की अश्विनी कुमार को बचाया जा सके।

उन्होंने बताया कि इस मामले में शीघ्र ही परिजन सरकाघाट विधायक कर्नल इंदर सिंह  से भी मिला तथा उन्हें भी तत्काल इस बारे में  कार्यवाही करने के लिए कहा गया। उन्हें वहां से इस बारे आश्वासन भी मिला है। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस बारे तत्काल कार्यवाही करने का भी आग्रह किया ताकि अश्विनी कुमार को बचाया जाए तथा तत्काल भारत वापिस लाने की भी केंद्र सरकार वह प्रदेश सरकार व्यवस्था करें।​

Samachar First

Recent Posts

खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…

15 mins ago

संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की एंट्री, हाईकोर्ट में पीआईएल की तैयारी

सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…

3 hours ago

केजरीवाल ने Rss Chief को लिखा पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

3 hours ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

4 hours ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

4 hours ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

4 hours ago