हिमाचल

सोलन: भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ने धूमधाम से मनाया प्रेम कुमार धूमल का जन्मदिवस

हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के 79वें जन्मदिवस पर युवा मोर्चा सोलन मंडल द्वारा कंडाघाट के सिविल अस्पताल में फल वितरण व मिठाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

आपको बता दें कि इस अस्पताल का शिलान्यास धूमल द्वारा ही 2009 में किया गया था. इस मौके पर युवा मोर्चा सोलन मंडल के अध्यक्ष रोहित भारद्वाज की अगुवाई में युवा मोर्चा सदस्यों ने मरीजों व अस्पताल में इलाज के लिए आए अन्य लोगों के साथ साथ अस्पताल के स्टाफ को भी मिठाई इत्यादि वितरित की गई.

युवा मोर्चा सोलन मंडल के अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने बताया की जन नायक के नाम से जाने जाने वाले प्रेम कुमार धूमल जी की लोकप्रियता आज भी वैसी ही है. जैसे पूर्व समय में थी.

उन्होंने कहा की यह हमारा सौभाग्य है कि उन्हीं के द्वारा शिलान्यास किए गए अस्पताल में उन्हे फल वितरण का सौभाग्य मिला. उन्होंने अपनी पूरी टीम की तरफ से धूमल जी के दीर्घायु होने व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज,महामंत्री अरुण ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष अरुण मेहता, मंडल उपाध्यक्ष अभिलाष ठाकुर, मंडल सचिव राजेंद्र के साथ कार्यकारणी सदस्य वरुण ठाकुर व विपुल मेहता उपस्थित रहे.

Kritika

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

6 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

6 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

13 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

13 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

13 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

13 hours ago