हिमाचल

कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान ने कांग्रेस के सर्वे पर उठाए सवाल, सर्वें को बताया फर्जी

कांग्रेस में टिकट आवंटन को लेकर करवाए गए सर्वे पर कांग्रेस के ही नेता सवाल खड़े कर रहे है. कांग्रेस के पूर्व विधायक सुभाष मगलेट के बाद अब कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता और उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान ने पार्टी सर्वे पर सवाल खड़े किए हैं और सर्वे को फर्जी करार दिया है.

शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान महेंद्र चौहान ने कहा कि वे 40 सालो से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े है और जिला परिषद से लेकर पार्षद के चुनाव जीते है. 2017 में नगर निगम के चुनाव आजाद जीते ओर भाजपा ने काफी दबाव डाला लेकिन वे कांग्रेस में शामिल हुए उस समय भी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से टिकट के लिए आवेदन किया था . टिकट नहीं दी गई लेकिन फिर भी उन्होंने  पार्टी से बगावत नहीं की और पार्टी के लिए काम किया. इस बार विधानसभा चुनाव के लिए आवेदन किया लेकिन बड़ी हैरानी की बात है उनका नाम पैनल में शामिल तक नहीं किया गया जबकि वह 40 सालों से पार्टी के साथ जुड़े हैं.

कांग्रेस ने सर्वे के आधार पर नेताओ को पैनल में शामिल किया .ये सर्वे कहा किया गया किसी को इसकी जानकारी नही है. उनकी शहर के हजारों लोगों से बात हुई है. किसी व्यक्ति द्वारा कांग्रेस के किसी भी सर्वे की बात नही की गई .ये सर्वे कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा मैनेज किया गया और बन्द कमरे में सर्वे करवाए गए है.ऐसे लोगो को कांग्रेस ने अपने पैनल में शामिल किया जिन्हें लोग जानते तक नहीं है .

उन्होंने कांग्रेस की राष्टीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य नेताओं से शिमला शहर सीट पर दोबारा सर्वे करवाने ओर पुर्नविचार करने की मांग की ओर यदि कांग्रेस इस पर विचार नहीं करती है तो वे आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे हालांकि उन्होंने भाजपा में शामिल होने से इंकार कर दिया.

शिमला शहर में स्मार्ट सिटी के तहत हुए कार्यो पर भी महेंद्र चौहान ने सवाल खड़े किए और कहा कि शहर में स्मार्ट सिटी के तहत डंगे लगाए गए और पैसे की बर्बादी की गई .शहर में ओवरब्रिज ऐसे बनाये गए हैं जहां न तो बजुर्ग ओर न ही बच्चे आ जा सकते है. शहर में करोड़ों के डंगे लगाए जा रहे हैं और नगर निगम के करोड़ों की कूड़े उठाने के लिए गाड़ियां खरीदी गई जिसमें घोटाले होने की आशंका है ऐसे में इन कार्यो की सीबीआई की जांच होनी चाहिए.

Vikas

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

12 hours ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

12 hours ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

12 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

12 hours ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

12 hours ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

14 hours ago