हिमाचल

हिमालयन पब्लिक स्कूल पंडोह के विद्यार्थी पहुंचे फोटो गैलरी

मंडी: हिमालयन पब्लिक स्कूल पंडोह के छात्र छात्राओं ने हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी का भ्रमण किया। लगभग 60 विद्यार्थियों ने एक ही जगह पर पूरे हिमाचल की झलक पाकर कहा कि एक स्थान पर पूरे प्रदेश के बारे में हर तरह की जानकारी छायाचित्रों, संग्रहालय व अन्य प्रदर्शित प्राचीन वस्तुओं से यहां पर मिल जाती है। यह एक महत्वपूर्ण संस्थान है जहां पर पूरे प्रदेश को कुछ ही पलों में देख कर उसके बारे में हर तरह का ज्ञान हो जाता है।

विद्यार्थियों ने फोटो गैलरी में लगे पुराने नए व हर तरह के चित्रों के प्रति बेहद उत्सुकता दिखाई। प्राचीन वस्तुओं पर आधारित म्युजिम व प्राचीन बरसेलों को देख कर बच्चे बेहद रोमांचित व अभिभूत दिखे। विद्यार्थियों ने फोटो गैलरी के संस्थापक बीरबल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगता है कि ताजिंदगी हिमाचल प्रदेश के कोने कोने में घूम कर उन्होंने यह संकलन किया है जो आज ज्ञान का भंडार बन गया है। इसे आने वाले पीढ़ियों के लिए संरक्षित व सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।

प्रदेश व केंद्र सरकार को ऐसे संस्थानों जो किसी के जुनून से बना हो और प्रदेश को पर्यटन के लिए सबसे शक्तिशाली माध्यम व शोधकर्ताओं के लिए एक केंद्र बन गया हो, इसे बनाए रखने के लिए प्रशासन को अपना पूरा योगदान व सहयोग करना चाहिए। ऐसा संग्रहालय शायद ही कहीं दूसरा प्रदेश या दूसरे प्रांतों में हों। गैलरी के अटेंडेंट जितेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि यह गैलरी पिछले 27 सालों से देश विदेश के पर्यटकों व सभी भ्रमणकारियों को नि शुल्क दिखाई जा रही है। उसने बच्चों के मन में उठे सवालों का भी निराकरण किया व चित्रों से संबंधित जानकारी  दी।

Kritika

Recent Posts

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

10 mins ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

38 mins ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

51 mins ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

1 hour ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

4 hours ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

  Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

4 hours ago