Categories: हिमाचल

8 महीने पानी में डूबा रहता है ये मंदिर, यहां पांडवों ने बनाई थी स्वर्ग की सीढ़ियां

भारत चमत्कारों का देश माना जाता है। यहां पर कई जगह ऐसी हैं, जहां पर देश-विदेश से टूरिस्ट यहां का इतिहास जानने आते हैं। महाभारत और रामायण काल की ऐसी ही कई जगह हैं, जिन्हें देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। इन जगहों से जुड़ी हुई कई कहानियां हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी कहानी महाभारत से जुड़ी हुई है। हिमाचल में कांगड़ा जिले में कुछ ऐसे मंदिर हैं, जो साल के आठ महीने पानी में डूबे रहते हैं। ऐसा यहां स्थित पोंग बांध के कारण होता है, जिसका पानी चढ़ता-उतरता रहता है।

‘बाथू की लड़ी’ कहलाते हैं ये मंदिर

पोंग बांध के महाराणा प्रताप सागर झील में डूबे इन मंदिरों को बाथू मंदिर के नाम से जाना जाता है। स्थानीय लोग इसे ‘बाथू की लड़ी’ कहते हैं। ये मंदिर 70 के दशक में इस बांध के पानी में डूब गए थे। ये मंदिर गर्मी के मौसम में केवल चार महीनों के लिए बांध का जलस्तर कम होने पर पहुंचने योग्य होते हैं। साल के बाकी आठ महीने ये पानी में डूबे रहते हैं, जहां केवल नाव से ही पहुंचा जा सकता है।

पांडव बनवाना चाहते थे स्वर्ग की सीढ़ी

इन मंदिरों के निर्माण के बारे में कहा जाता है कि इन्हें महाभारत काल में पांडवों ने बनवाया था। कहते हैं, पांडवों ने यहां स्वर्ग जाने के लिए सीढ़ी बनवाने का भी प्रयास किया था, जो कि अधूरी रह गई। इन मंदिरों को पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान केवल एक रात में बनवा डाले थे। वर्तमान में इन मंदिरों को देखने के लिए यहां हर साल हजारों टूरिस्ट पहुंचते हैं।

Samachar First

Recent Posts

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

16 mins ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

48 mins ago

तीन आईपीएस और दो एचपीएस के तबादले, जानें किसे मिली कौन सी पोस्टिंग

Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…

1 hour ago

खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…

1 hour ago

संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की एंट्री, हाईकोर्ट में पीआईएल की तैयारी

सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…

4 hours ago

केजरीवाल ने Rss Chief को लिखा पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

4 hours ago