हिमाचल

‘हिटवेव’ पर लग जाएगी ब्रेक! जेठ की दुपहरी पर बादलों का साया

डेस्क।। हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में लोगों को ‘लू’ यानी हिटवेव से राहत मिलने वाली है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अप्रैल महीने में बंगाल की खाड़ी की तरफ बहने वाली गर्म हवाएं अब थम गई हैं और पश्चिम विक्षोभ अपने रौब में लौट आया है. नतीजा कि उत्तर भारत में बारिश की फुहार देखी जा रही है. हालांकि, इस दौरान तेज हवाओं के चलने के भी भविष्यवाणी है और हिमाचल प्रदेश समेत पंजाब और हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इस साल गर्मी के जल्दी वापसी से लोग काफी परेशान थे. अप्रैल महीने में ही गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ डाले. गर्मी शांत करने के लिए मशहूर शिमला का पारा रिकॉर्ड हाई दर्ज किया गया. चिलचिलाती धूप को देख लोग जेठ के अटैक से सहमे हुए थे. लेकिन, जिस तरह का मिजाज मौसम इख्तियार कर रहा है… उससे लगता है कि जेठ का असर कहीं सावन में तब्दील न हो जाए।

हिमाचल में 5 मई तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज से 5 मई तक प्रदेश के कई भागों में बारिश की संभावना जताई है. साथ ही अंधड़ चलने, ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया है. 6 मई को कुछ भागों में हल्की बारिश की संभावना है. 7 मई को सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है.

Ashwani Kapoor

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

4 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

5 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

5 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

5 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

5 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

9 hours ago