हिमाचल

होली उत्सव के तीसरे दिन डॉग-शो का विशेष आकर्षण, विजेता डॉग्स के मालिक सम्मानित

राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2022 के तीसरे दिन डॉग शो भी विशेष आकर्षण रहा। पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित डॉग शो में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा अन्य लोगों के अलग-अलग नस्ल के लगभग 80 डॉग्स ने भी शानदार करतब दिखाए। शो में पुलिस का जर्मन शैफर्ड डॉग आकर्षण का केंद्र रहा। डॉग-शो के समापन अवसर पर डीसी देवश्वेता बानिक ने विभिन्न श्रेणियों के विजेता डॉग्स के मालिकों को पुरस्कार वितरित किए।

स्मॉल कैटेगरी में राजेंद्र धीमान के डॉग ने पहला, शकुंतला देवी के डॉग ने दूसरा और विनोद कुमार के डॉग ने तीसरा स्थान हासिल किया। लैब्राडॉर वर्ग में भी राजेंद्र धीमान के डॉग ने बाजी मारी। जबकि, कपिल और विनोद कुमार के डॉग्स ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान पाया।

इंग्लिश बिल टर्नर कैटेगरी में आशीष के डॉग ने पहले दोनों स्थान झटके। रमेश ठाकुर का डॉग तृतीय रहा। पिटबुल वर्ग में स्वस्तिक अनमोल, शालिनी धीमान और रजनीश कुमार के डॉग्स पहले तीन स्थानों पर रहे। डोगो अर्जनटीनो वर्ग में मनदीप ठाकुर, सुभाष चंद और अनिल डोगरा, जर्मन शेफर्ड वर्ग में चंद्रेश शर्मा, कपिल कुमार और रश्मि उपाध्याय, बेस्ट एक्टीविटी में मदन लाल डोगरा और चंद्रेश शर्मा के डॉग्स पहले तीन स्थानों पर आए।

 

Manish Koul

Recent Posts

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

31 mins ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

6 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

7 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

7 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

7 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

8 hours ago