संयुक्त सुरक्षा गृह मंत्रालय भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर शस्त्र लाईसेंस धारकों यानि आर्म्स लाइसेंस होल्डर्स का आंकडा तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। इस मुहिम के अंतर्गत सभी शस्त्र धारकों को 31 मार्च तक की डेड लाइन दी गई है।

परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास केलंग गौरव महाजन ने बताया कि लाइसेंस धारकों को 31 मार्च 2018 से पहले अपने शस्त्र लाइसेंस पर विशेष पहचान संख्या (UIN) लगवाना अनिवार्य होगा। बता दें कि पहले ये समय सीमा 31 मार्च 2017 तक निर्धारित की गई थी।

UIN लेने के लिए पहले शस्त्र धारकों को लाइसेंस जारीकर्ता प्राधिकरण के कार्यालय में जाकर अपने मूल लाईसेंस के साथ 31 मार्च से पहले संपर्क करना होगा। ऐसा न करने वाले शस्त्र धारकों के लाइसेंस रदद् कर दिए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक देश में आतंकी गतिविधियों तथा हथियारों के दुरुपयोग को देखते हुए हथियार रखने वाले शस्त्र लाईसेंस घारकों के लिए विशिष्ट पहचान संख्या लेना अनिवार्य किया गया है। UIN से देशभर के लाइसेंस धारकों की संख्या सहित लोगों द्वारा रखे गये हथियारों का आंकडा तैयार किया जाएगा। इसके साथ सुरक्षा की दृष्टि से वैध और अवैध हथियारों पर सुरक्षा की पैनी नजर होगी।

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…